ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर के कारोबारी ने नगर निगम में मेयर से मुलाकात करते हुए नगर निगम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर की दुकानों पर संपत्ति कर लगाए जाने का विरोध किया।

ट्रांसपोर्ट नगर के कारोबारी ने कहा कि गोला नदी में खनन की मंदी और बागेश्वर खड़िया खनन बंद हो जाने से ट्रांसपोर्ट नगर में व्यापारियों का धंधा पूरी तरह मंदा पड़ा हुआ है।

ऐसे में उनके ऊपर संपत्ति कर लगाना अन्याय साबित होगा। इसलिए ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन द्वारा मेयर गजराज बिष्ट से मुलाकात कर संपत्ति कर न लगाए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में मनाया गया 119वां स्थापना दिवस, केक काटकर बांटी गई मिठाई
error: Content is protected !!