ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हरिद्वार। मंगलौर क्षेत्र में गंगनहर पटरी मार्ग पर सोमवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा लिब्बरहेड़ी गांव के पास उत्तम शुगर मिल के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और पति-पत्नी सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरे।

हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान लाडला अली (37) और उनकी पत्नी गुलफ्शा (30) निवासी ग्राम कम्हेडा तुगलकपुर, जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार दंपति निजी कार्य से उत्तराखंड आए थे और शाम को अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर भगवान महर ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है तथा आसपासथ लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण ने पकड़ी रफ्तार, तीन महीने में SGST में 24% और कुल राजस्व में 22% की बढ़ोतरी

You missed

error: Content is protected !!