ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। विप्र एकता महासंघ के द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई संस्था के राष्ट्रीय संयोजक पंडित विशाल शर्मा ने प्रैस को संबोधित करते हुए बताया कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 30 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम चौक पर 7:30 बजे से पूजा अर्चना कर 8:00 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

पंडित विशाल शर्मा ने बताया की सरकार हमेशा से ब्राह्मणों की अनदेखी करती आ रही है निरंतर कई वर्षों से भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश की मांग करते हुए सरकार को कई बार ज्ञापन दिए लेकिन सरकार ने हमेशा इग्नोर किया।

इस बार चेतावनी देते हुए पंडित शर्मा ने बताया अगर 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की विधानसभा चंपावत में जाकर गोल्जू महाराज जी के मंदिर में न्याय की अर्जी लगाएंगे ।

उसके उपरांत सरकार फिर भी अनदेखी करती है तो मुख्यमंत्री आवास देहरादून में जाकर सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मण सामूहिक रूप से अपना मुंडन करवाएंगे।

सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि सिर्फ सरकार वोट बैंक के लिए ब्राह्मण को इस्तेमाल करती है ना तो ब्राह्मणों के पास सक्रिय रूप से राजनीतिक हिस्सेदारी है ना ही आर्थिक आधार पर आरक्षण है।

अगर ब्राह्मण को इग्नोर करा गया तो 2027 में ब्राह्मण इसका जवाब देंगे प्रेस वार्ता में उपस्थित पंडित विनोद पाठक पंडित तारु तिवारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  लालकुआं में 300 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार, डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
error: Content is protected !!