ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिस ने देहरादून में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया।

किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 162 मकान मालिकों का पुलिस ऐक्ट में दस-दस हजार रुपये का चालान किया गया, जिसकी कुल राशि 16.20 लाख रुपये है।

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, जिलेभर में शहर से देहात तक यह अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 800 बाहरी किरायेदारों का सत्यापन किया। 162 मकानों में सत्यापन के बिना किरायेदार रहते मिले।

132 संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की गई। 44 लोगों का 81 पुलिस ऐक्ट में चालान कर 14 हजार का जुर्माना वसूला गया। एसएसपी ने बताया कि चारधाम यात्रा रूट से जुड़े इलाकों में सत्यापन पर फोकस किया गया।

गलत तरीके से अपात्र और संदिग्ध लोगों को आधार कार्ड, वोटर आईडी समेत बिजली पानी के कनेक्शन देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से दिए गए हैं।

डीएम को भी अपनी ओर से विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। गढ़वाल और कुमाऊं आयुक्त दोनों अफसरों को भी फील्ड में जाकर भौतिक सत्यापन करना होगा। 

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में आबकारी विभाग ने रचा इतिहास, 319 करोड़ का लक्ष्य पहली बार समय पर हासिल
error: Content is protected !!