ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसे में एक आर्मी के जवान की मौत हुई है बताया जा रहा कि जवान अल्मोड़ा से दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे बाइक सवार पैरा कमांडो को अज्ञात वाहन चालक ने रौंद दिया।

हादसा अमृतपुर के पास हुआ। घायल को गंभीर हालत में नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दिनेशपुर के खुशीपार्क जयनगर निवासी 27 वर्षीय दीपक जोशी वर्ष 2017 में आर्मी में भर्ती हुआ था। मौजूदा समय में वह एलएसजी चेन्नई में बतौर पैरा कमांडो था।

दीपक के पिता रविंद्र के अनुसार 22 जून को बेटा छुट्टी पर घर आया था। एक जून को वह अपनी केटीएम बाइक से अल्मोड़ा दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए गया था। दो जून को वह अपने एक अन्य साथी के संग घर लौट रहा था।

अमृतपुर पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने दीपक की बाइक पर टक्कर मारते हुए उसे रौंद दिया। बेटा सड़क पर लहुलूहान होकर पड़ गया। जबकि दोस्त आगे निकल चुका था।

आसपास के लोगों के मदद से बेटे को उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया। तब तक देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें :  रामनगर टैक्स बार की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, मौ. फिरोज अंसारी अध्यक्ष और मनु अग्रवाल महासचिव चुने गए

You missed

error: Content is protected !!