महाविद्यालय रोड में निजी जमीन काटने में काट दी लोगों की नाप भूमि। तहसील प्रशासन पहुंचा मौके पर।
रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत/द्वाराहाट। द्वाराहाट नगर से सटे हुए महाविद्यालय रोड़ पर पुजाखेत के पास लोडर मशीन से जमीन खोदने के मामले में स्थानीय लोगों की नाप जमीन भू धसाव में आई है।
वही स्थानीय लोग तहसील प्रशासन के पास पहुंचे और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया। स्थानीय लोगो ने न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। उन्होंनें कहा है कि अगर न्याय नहीं मिला तो हम सभी परिवार बच्चों सहित इसी स्थान पर धरने पर बैठ जायेंगे।
मामलें की गम्भीरता को देखते हुए तहसीलदार लीना चंद्रा मौके पर राजस्व विभाग टीम के साथ पहुंची और मौके पर जमीन का मुआयना किया।
बता दे कि मुआयने मे पाया की वास्तव में लोगों की नाप भूमि कट गई है और भू धसाव का भी खतरा बना हुआ है। जिससे जालली, असगोली, कूना, धन्यारी के साथ साथ दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर भी खतरा बना हुआ है।
तहसीलदार ने बताया कि जांच टीम गठित कर दी गई है, जैसे ही जांच टीम की रिपोर्ट आयेगी तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि जो लोडर मशीन की बात है उसको दो दिन के लिए परमिशन दी गई थी। मगर इनके द्वारा अधिक समय तक मशीन चलाई गई है जोकि गलत है, इस पर भी कार्यवाही की जाएगी।
आपको बता दे कि यह क्षेत्र आपदा की दृष्टि से भी संवेदनशील है और इसमें दो बार आपदा आ चुकी है 1962 के लगभग और पुनः 2003 में भी यहां पर आपदा आई और जमीन में काफी दरारे आई थी, और मकान चटक गए थे।
कई परिवारों को उस वक्त महाविद्यालय में शिफ्ट किया गया था। ये सब होते हुवे भी प्रशासन कैसे लोडर मशीन से कटान की अनुमति दे रहा है, यह सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है।
इसमें कहीं न कहीं बेनाप भूमि का मामला भी आ रहा है। जिससे कई लोग करोड़ों की जमीन के मालिक बन रहे हैं, मगर प्रशासन ने आंखों में पट्टी बांध रखी है। उसमे कुछ सत्ता के राजनीतिक गलियारों में बैठे हुवे लोगों का भी हाथ बताया जा रहा है।





