ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। निजी क्षेत्र की बड़ी फ्यूल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में ₹5.30 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर तक की वृद्धि कर दी है, जिससे आम लोगों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है।

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित किया है। ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते टकराव के चलते कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आपूर्ति बाधित होने की आशंका ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ा दिया है।

नायरा एनर्जी, जो रूस की कंपनी रोसनेफ्ट के सहयोग से संचालित होती है, देशभर में करीब 6,967 पेट्रोल पंप चलाती है। कंपनी ने बढ़ती लागत के दबाव के चलते कीमतों में इजाफा करने का फैसला लिया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि निजी कंपनियों को सरकारी सब्सिडी का लाभ नहीं मिलता, जबकि सरकारी तेल कंपनियां नुकसान के बावजूद कीमतों को नियंत्रित रख सकती हैं। ऐसे में लगातार बढ़ते घाटे के कारण नायरा एनर्जी को यह कदम उठाना पड़ा।

अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे, तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

आपकेशहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम?

VAT और स्थानीय टैक्स के कारण हर राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फर्क देखने को मिल रहा है। कुछ जगह पेट्रोल की कीमत ₹5.30 तक बढ़ी है। हैदराबाद में पेट्रोल ₹107.46 प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जो देश के बड़े शहरों में सबसे ज्यादा है। वहीं मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में भी पेट्रोल ₹100 के पार बना हुआ है।

देश के 20 बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट (26 मार्च 2026)

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)

हैदराबाद 107.46 95.70

कोलकाता 105.41 92.76

मुंबई 103.54 90.10

बेंगलुरु 102.92 89.45

भुवनेश्वर 101.19 91.05

चेन्नई 100.80 92.39

गुरुग्राम 95.57 88.45

नोएडा 95.16 88.32

नई दिल्ली 94.77 87.67

चंडीगढ़ 94.30 82.45

जयपुर 96.20 89.10

लखनऊ 95.50 88.70

पटना 105.20 92.10

अहमदाबाद 96.42 91.30

पुणे 103.90 90.50

नागपुर 102.30 89.90

इंदौर 97.10 90.00

सूरत 95.90 90.20

रायपुर 102.50 94.20

भोपाल 97.50 90.80

पेट्रोल पंप पर भीड़ क्यों? (Fuel Panic Buying)

देश के कई हिस्सों में पेट्रोल पंप पर भीड़ बढ़ गई है। लोग फ्यूल की कमी की आशंका में गाड़ियों में फुल टैंक करवा रहे हैं। एलपीजी संकट की खबरों ने भी इस डर को बढ़ा दिया है।

हालांकि, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं हुई है, लेकिन दबाव जरूर बढ़ा है। हालांकि सरकार ने कहा है कि फिलहाल देश में पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं है। सरकान ने पैनिक होकर पेट्रोल और डीजल स्टॉक करने से मना किया है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : डीएसबी परिसर की वार्षिक एथलेटिक मीट सम्पन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
error: Content is protected !!