नैनीताल में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में फूलदेई पर्व हर्ष अल्लास के साथ मनाया गया
फूलदेई पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व नृत्य प्रस्तुत किए।
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ फूलदेई पर्व मनाया गया । इस उपलक्ष पर प्राइमरी कक्षाओं की छात्राओं ने संगीत अध्यापिकाओं नेहा, प्राची बिष्ट, बबीता बिष्ट के मार्गदर्शन में फूलदेई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व नृत्य प्रस्तुत किए।
और विद्यालय की सभी कक्षाओं के प्रवेश द्वार पर बुरांश के फूल और प्योली के पुष्प अर्पित किए ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता,प्रवक्ता रसायन दरपान सिंह और प्राइमरी की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मंजू जोशी ने एवं सभी अध्यापिकाओं ने छात्राओं और छात्रों को चॉकलेट और गुड़ वितरित किया ।
प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने इस बात पर चिंता व्यक्त की की धीरे-धीरे बरस के जंगल और पूरी के फूल काम होते जा रहे हैं इनके संरक्षण की आवश्यकता है एवं फूलदेई पर्व उत्तराखंड के शहरों से गायब होते जा रहा है ।
बढ़ते शहरी जीवन जीने की शैली में हम अपनी वैभवशाली संस्कृति और जैव विविधता से दूर होते जा रहे हैं
हमारे लोक पर्व सिर्फ मोबाइल पर संदेश भेजने की औपचारिकता तक सिमटने लगे हैं ।
इस अवसर पर विद्यालय अध्यापिकाएं श्रीमती आशा,कविता उपाध्याय,रेवतीउमा ,गोदांबरी ,उषा जोशी ,बबीता बिष्ट संगीत अध्यापिका नेहा प,शोभा चौधरी , विभा जोशी, बबीता बिष्ट प्राची विष्ट,श्री गोविंद सिंह आदि उपस्थित रहे ।






