ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

धारचूला। पिछले दिनों एक नाई दो नाबालिगों को बहलाकर बरेली ले जाने की घटना के विरोध से शुरू हुआ आंदोलन बढ़ता जा रहा है। विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन कर बाहरी व्यापारियों को 15 दिन में क्षेत्र से बाहर भेजने की पुरजोर मांग की।

व्यापार संघ के महासचिव महेश सिंह गर्ब्याल और कोषाध्यक्ष खड़क सिंह दानू के नेतृत्व में स्थानीय लोग बृहस्पतिवार को गांधी चौक में एकत्र हुए। बाद में उन्होंने गांधी चौक, विवेकानंद चौक, घटधार, मल्ली बाजार और अटल चौक से गुजरते हुए प्रदर्शन किया।

गांधी चौक में हुई सभा में महासचिव गर्ब्याल ने कहा कि बाहर से आए लोग क्षेत्र में अराजकता फैला रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश पनप रहा है।
 व्यापार संघ ने बुधवार को 510 स्थानीय व्यापारियों को सदस्यता दी है। बाहर के 197 व्यापारियों को चिह्नित कर लिया गया है जिनको वापस भेजने के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है। बाद में लोगों ने एसडीएम मंजीत सिंह से मुलाकात कर व्यापार संघ की ओर से चिह्नित किए गए बाहर के व्यापारियों को 15 दिन में क्षेत्र से बाहर करने की मांग उठाई।

एसडीएम ने लोगों से शांति सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा की वैधानिक ढंग से स्थानीय लोगों की चिंता का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने कहा कि यह आंदोलन किसी जाति, धर्म या व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। क्षेत्र में सांस्कृतिक, व्यापारिक तौर पर तेजी से बदलाव हो रहा है जो सीमांत के स्थानीय लोगों में भविष्य को लेकर चिंता पैदा कर रहा है।

भाजपा नेता महेंद्र सिंह बुदियाल ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में स्थानीय लोगों का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो चुका है। बाहर से आए व्यापारियों ने पगड़ी प्रथा को भी बढ़ावा दिया है।

इससे स्थानीय गरीब व्यक्ति के लिए दुकान तक लेना मुश्किल हो गया है। वीरेंद्र सिंह, अर्चना गुंज्याल और शकुंतला आगरी ने भी बाहरी लोगों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की।
धारचूला (पिथौरागढ़)। एसडीएम मंजीत सिंह के नेतृत्व में जिले भर से पहुंची पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था के लिए नगर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने अनाउंस कर सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान चार पुलिस निरीक्षक और एसएसबी के 100 से अधिक जवान तैनात रहे।

यह भी पढ़ें :  सोनम के बाद अब अंजू निकली बेवफा...' हनीमून पर पति को दी दर्दनाक मौत, पूरी कहानी जान काँप जायेगी रूह

You missed

error: Content is protected !!