ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

प्रसिद्ध मानिला देवी मंदिर कमराड़ विनायक क्षेत्र के परिसर में विभिन्न प्रजाति के करीब 105 पेड़ लगाये गये

रिपोर्टर -बलवंत सिंह रावत

रानीखेत। प्रसिद्ध मानिला देवी मंदिर कमराड़ विनायक क्षेत्र के परिसर में आज विभिन्न प्रजाति के करीब 105 पेड़ लगाये गये जिसमें बांज,बुरांस, देवदार, सहतूत, जामुन, काफल, अश्वगंधा बट वृक्ष व पीपल के साथ ही अशोक के शोदार वृक्ष भी लगाये गये।

यह वृक्षारोपण बन पंचायत कमराड़ के सौजन्य से समपन्न हुआ इसमें बन पंचायत के सरपंच श्री बहादुर सिंह रावत व बन दरोगा मनोज उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पेड़ लगाने वालों में मुख्य रूप से मानिला देवी मंदिर प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल, पूर्व बीडीसी सदस्य जंग बहादुर सिंह बिष्ट, बीडीसी प्रतिनिधि रवींद्र रावत, मंदिर कमेटी के वयोवृद्ध सदस्य श्री नारायण सिंह रावत, राजेन्द्र रावत, धन सिंह रावत, के अलावा महन्त दत्त गिरि महाराज व महन्त बाग गिरि महाराज ने भी पेड़ लगाने में अहम भूमिका निभाई पेड़ों की सुरक्षा के लिए टी गार्ड भी लगाये गये।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : रामपुर रोड क्षेत्र में मतदाता जागरूकता शिविर, सैकड़ों लोगों ने करवाई वोटर लिस्ट मैपिंग

You missed

error: Content is protected !!