ब्रेकिंग न्यूज़
ठगों का नेटवर्क काटने निकली नैनीताल पुलिस—SSP डाॅ. मंजूनाथ टीसी की डिजिटल स्ट्राइक, 378 सिम पर शिकंजा115 यूनिट रक्त जुटाकर रोटरी क्लब और ब्रह्माकुमारीज ने रचा सेवा का इतिहासअमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट समेत 14 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, परिजनों का सम्मानSSP मंजूनाथ टी.सी. की कुशल रणनीति से पुलिस का बड़ा एक्शन—डकैतों के लिए अब सिर्फ जेल, मास्टरमाइंड यश सिडाना सहित 4 डकैत और गिरफ्तार, 4 तमंचे, 7 जिंदा कारतूस व लूटी नगदी बरामदहल्द्वानी डकैती कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार और आरोपी गिरफ्तार, हथियारों के बल पर लाखों की डकैती में शामिल 4 नकाबपोश दबोचे, चार तमंचे, सात कारतूस, लूटी रकम और क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद
खबर शेयर करे -

नैनीताल।  ओखलकाण्डा क्षेत्र के सुरंग गाँव निवासी कवि संजय परगाँई की रचनाओं की रिकार्डिंग इसी महीने प्रसार भारती के ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन आकाशवाणी अल्मोड़ा में हुई थी।

जिसका प्रसारण 22 अगस्त 2024 को सुबह 07:50 बजे से 08:00 बजे तक आकाशवाणी अल्मोड़ा केन्द्र से 100.8 मेगा हर्टज पर होगा , जिसे ऑल इंडिया रेडियो की वेबसाइट के माध्यम से भी सुना जा सकेगा‌।

कवि संजय ने 10 मिनट की काव्य रचनाओं में अपने मुक्तक और गीत , गजल को रखा है।

गौरतलब है कि कवि संजय परगाँई इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा आयोजित कवि सम्मेलनों में प्रतिभाग कर सम्मानित हो चुके हैं और उनकी कविताओं का प्रसारण दूरदर्शन से भी हो चुका है।

कवि संजय की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कवि संजय के स्वजनों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए विभिन्न माध्यमों से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

यह भी पढ़ें :  18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हत्या, रात में फोन कर घर से बुलाया, सुबह सड़क किनारे मिला शव

You missed

error: Content is protected !!