ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

AHTU की कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों पर की गई छापेमारी

हल्द्वानी। शहर के तिकोनिया क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर पर गुरुवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर की गई।

पुलिस को स्पा सेंटर में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के सत्यापन के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से तीन पुरुषों समेत कई युवतियों को हिरासत में लिया गया।

छापेमारी के समय क्षेत्राधिकारी अमित सैनी, कोतवाल विजय मेहता सहित पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने स्पा सेंटर में मौजूद दस्तावेजों, रजिस्टरों और अन्य रिकॉर्ड की भी गहन जांच की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद तिकोनिया क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें :  पति की मौत की खबर सुनते ही महिला ने उठाया खौफनाक कदम, नाले में मिला शव
error: Content is protected !!