ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। सड़क चौड़ीकरण को लेकर कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया है, शहर के व्यापार मंडलों ने संघर्ष समिति बनाकर आंदोलन शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को व्यापारियों ने हाथों में काले झंड़े लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सैकड़ों की तादाद में एकत्र होकर नगर निगम कार्यालय तक पहुंचे।

व्यापारियों ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण और सड़क चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों की दुकानों को तोड़ने का जो फरमान सुनाया गया है उसके खिलाफ वे लामबंद रहेंगे और किसी भी सूरत में अपने प्रतिष्ठानों को टूटने नहीं देंगे।

व्यापारियों ने काले झंडों के साथ हिन्दू धर्मशाला से रैली निकाली और नगर निगम कार्यालय पहुंचे और यहां जमीन पर बैठकर जमकर नारेबजी करते हुए अधिकारियों को चेताया कि यदि उनके प्रतिष्ठान तोड़े गए तो इसका खमियाजा भुगतने को तैयार रहना होगा।

कहा कि किसी भी सूरत में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज पहले दिन फिलहाल प्रथम चरण में सांकेतिक जलूस निकाल कर आंदोलन का आगाज कर रहे हैं यदि कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन को वृहद रूप देंगे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आर्मी कैंट में किया योग शिविर का आयोजन

You missed

error: Content is protected !!