ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों के संबंध में जिले में चलाए जन जागरुकता कार्यक्रम, स्थानीय लोगों तथा आगंतुक पर्यटकों को किया जागरूक

नैनीताल। 1 जुलाई 2024 से देशभर में नये आपराधिक कानूनों के तहत अभियोग पंजीकरण तथा न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है। जिसके लिये पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रत्येक जिले के पुलिस अधिकारी/कार्मिकों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के नये कानूनों/प्रावधानों का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

एस0एस0पी0 नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनता को इन नये कानूनों के प्रति जागरूक करने के लिये प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 हरबंस सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल(नोडल अधिकारी) के पर्यवेक्षण में जनपद के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा थाना भवाली क्षेत्र के टैक्सी स्टैण्ड, नगरपालिका ग्राउण्ड मेले में, श्यामखेत, चौकी क्वारब, चौकी खैरना मल्लीताल बाजार, रिक्शा स्टैंड, लालकुआं बाजार, हल्दूचौड क्षेत्र, खेडा गौलपार, बेतालघाट क्षेत्र, धानाचूली, खनस्यू , भोटिया पड़ाव, रामनगर, बेलपड़ाव तथा मंगलपड़ाव में जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा स्थानीय लोगों, टैक्सी चालकों एवं पर्यटकों को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गयी। नये कानूनों के सन्दर्भ में नैनीताल पुलिस के जन जागरूकता कार्यक्रम लगातार गतिमान हैं।

यह भी पढ़ें :  रामगढ़ में दिनदहाड़े खनन का आरोप, उठे कई सवाल: आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?

You missed

error: Content is protected !!