ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

अवैध हथियार रखने वालों पर नैनीताल पुलिस का एक्शन

रामनगर पुलिस ने 2 मामलों में अवैध तमंचा एवम चाकू के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, जनपद नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध अस्लाह रखने वालों एवम सोशल मीडिया में हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में दिनांक 09.06.24 को रामनगर पुलिस टीम द्वारा लठ्ठा महादेव मन्दिर कोसी रोड के किनारे मन्दिर की दीवार के नीचे से अभियुक्तगण 1-सौरव लाल पुत्र स्व0 राजू लाल निवासी टंकी चौराहा बाल्मिकी बस्ती खताड़ी रामनगर , नैनीताल उम्र 24 वर्ष को एक अदद देशी तमन्चा अवैध 12 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ व

2-दानिश कसार पुत्र कपील कसार निवासी छप्पर वाली मस्जिद खताड़ी रामनगर , नैनीताल उम्र 25 वर्ष को एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त के कब्जे से अवैध तमन्चा व चाकू के बरामद होने पर अभियुक्त सौरव लाल के विरुद्ध एफ आई आर नं0 200/24 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 व अभियुक्त दानिश कसार के विरुद्ध एफ आई आर नं0 4/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : रेत से भरे डंपर में दबकर युवक की दर्दनाक मौत, नहर निर्माण स्थल पर शव मिलने से मचा हड़कंप

You missed

error: Content is protected !!