ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा हिम्मतपुर ब्लॉक रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में जुआ खेलते हुए 4 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

मौके से एक खुली ताश की गड्डी, एक बंद ताश की गड्डी सहित ₹24,270/ बरामद किया गया।
उक्त प्रकरण में अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।

1. सलमान पुत्र महबूब आलम, निवासी उदयपुरी चोपड़ा, पीरूमदारा, रामनगर
2. हुकम सिंह पुत्र डोरी लाल, निवासी हिम्मतपुर ब्लॉक, पीरूमदारा, रामनगर
3. तारा दत्त पुत्र भवानी दत्त, निवासी भवानीपुर छोटी, पीरूमदारा, रामनगर
4. उस्मान पुत्र अलाउद्दीन, निवासी उदयपुरी चोपड़ा, पीरूमदारा, रामनगर

यह भी पढ़ें :  जमरानी बांध परियोजना में लापरवाही पर सख्त हुए सीडीओ, धीमी प्रगति, मलबा निस्तारण और गुणवत्ता निगरानी पर जताई नाराजगी

You missed

error: Content is protected !!