ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर पुलिस ने मात्र 8 घण्टे में चोरी के अभियुक्त को चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार

 रामनगर।      हरीश सिह रावत पुत्र आनन्द सिह रावत निवासी धरमपुर नफनिया कानिया रामनगर द्वारा कोतवाली रामनगर में स्वंय के घर से रात्रि के समय में अज्ञात चोर द्वारा दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अन्दर से पैसे, सिगरेट की डिब्बियां व दो मोबाइल फोन चोरी होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई।

जिसके आधार पर थाना रामनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मामले का तत्काल अनावरण करने के निर्देश दिए गए। 

      पुलिस टीम द्वारा कड़ी सुरागरसी/पतारसी तथा सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन करने के उपरान्त महज 08 घण्टे बाद ही अभियुक्त जसविंदर उर्फ जस्सी पुत्र सुखदेव सिंह निवासी मोहननगर मालधनचौड़ को वादी के दुकान में की गयी चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

   अभियुक्त ने पूछताछ में बताया किपह्म वह चोरी करने का आदी है, जो पूर्व में भी चोरी करने के मामले में जनपद नैनीताल व उधम सिंह नगर से कई बार जेल जा चुका है।  

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका; महंगी हो जाएगी बिजली? सरकार ने तय किया नया शुल्क

You missed

error: Content is protected !!