ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

सौनी ग्राम के‌ निकट वन विभाग रानीखेत क्षेत्र की टीम ने पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा 101टिन अवैध लीसा पकड़ा।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत। रानीखेत वन क्षेत्र के सौनी ग्राम के निकट एक पिकअप वाहन से वन विभाग रानीखेत क्षेत्र की टीम ने आज 101 टिन कच्चा अवैध लीसा बरामद किया।
रानीखेत वन क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा‌ ने बताया कि रानीखेत, रामनगर मोटर मार्ग में सौनी ग्राम के पास पिकअप वाहन संख्या UA04DO581 में लदा 101 टिन अवैध लीसा वन विभाग की टीम ने पकड़ा है।

अवैध लीसा अभिवहन के संबंध में भारतीय वन अधिनियम 1927 की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

उन्होने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश अनुसार अवैध लीसा अभिवहन में संलिप्त लोगों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर वन दरोगा संजय सिंह रावत, जैसलीन, वन वीट अधिकारी नवीन चन्द्र तिवारी, गणेश चंद्र सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

You missed

error: Content is protected !!