ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। आज से बंदरों को पकड़ने की मुहिम शुरू कर दी गई है,बंदरों के आतंक से छूट दिलाने के लिए नगर निगम के द्वारा मथुरा की एक संस्था के साथ अनुबंध किया गया है।

जिसके क्रम में आज वार्ड 5 पालीशीट में बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया गया, कुछ दिन पूर्व ही यहां पर बंदर ने काट कर लोगों को घायल किया था, आज से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

इसके लिए आवारा गोवंश को सड़क से बाहर करने की मुहिम भी चल रही है, हल्दूचौड़ में एक नई गौशाला बन रही है जिसमें शेड बनाने का काम अगस्त अंत तक पूरा हो जायेगा।

हल्द्वानी की सड़कों पर घूमने वाले सभी आवारा गोवंश को उठाकर हल्दूचौड़ गौशाला में शिफ्ट किया जायेगा जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।

यह भी पढ़ें :  ऑल सेंट्स कॉलेज में प्री-प्राइमरी विंग का शुभारंभ, नन्हीं किलकारियों से गूंजा परिसर
error: Content is protected !!