ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नैनीताल बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा आज देवलचौड, हल्द्वानी स्थित महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय में छात्रावास हेतु उच्च गुणवत्ता के चार कूलर प्रदान किए गये।

साथ में छात्रौ को पठन -लेखन सामग्री व मिष्ठान आदि का वितरण किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन की हल्द्वानी यूनिट के एडमिन  एम सी पंत ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि  हुकुम सिंह कुंवर, अध्यक्ष हल्द्वानी व्यापार मंडल सहित एसोसिएशन के उपस्थित सदस्यों, महाविद्यालय के प्राचार्य, आचार्यों , कर्मचारियों व छात्रों का अभिवादन किया।

बताया कि उनका एसोसिएशन अपनी स्थापना से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते आ रहा है। महाविद्यालय को प्रदत्त वस्तुओं हेतु भी इसके सदस्यों द्वारा निजी अंशदान किया गया है अतः उनके प्रति भी आभार व्यक्त किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि  कुंवर द्वारा हमारी वैदिक संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को इस संस्कृति का ध्वजवाहक बताया व छात्रों को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेने को प्रेरित किया।  कुंवर ने महाविद्यालय को सहयोग का आश्वासन भी दिया।

एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य  के एस मेहरा ने भी छात्रों को आशीर्वाद दिया।

अंत में  पंत द्वारा कार्यक्रम को सफलता से सम्पन्न करने हेतु सभी को धन्यवाद दिया गया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी

You missed

error: Content is protected !!