ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखाविश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद ने ठंडी सड़क में किया वृक्षारोपण, लगाए 20 पौधे
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। भाजपा कार्यालय में नगर निगम चुनाव में पार्षदों और मेयर के दावेदारों के लिए पर्यवेक्षकों द्वारा रायसुमारी शुरू कर दी गई है। गुरुवार और शुक्रवार को पार्षदों की रायशुमारी की जाएगी और शनिवार को मेयर पद के आवेदनों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी से रायशुमारी की जाएगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता केदार जोशी के नेतृत्व में तीन सदस्य पर्यवेक्षक दल, बारी-बारी से प्रत्येक वार्ड में पार्षदों के आवेदनों पर कार्यकर्ताओं से राय शुमारी कर रहा हैं।

इस बीच नगर निगम में मेयर पद के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंडी परिषद के अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर दावेदारी की।

गौरतलब है कि हल्द्वानी में मेयर सीट के ओबीसी हो जाने के बाद जहां व्यापारी नेता नवीन वर्मा को भाजपा में शामिल किए जाने का पार्टी विरोध कर रही है तो वहीं पार्टी के ही वरिष्ठ नेता गजराज बिष्ट को टिकट दिए जाने की पैरवी कर रही है।

अपना आवेदन देने आए गजराज बिष्ट ने भी कहा कि वह उनका 40 साल का राजनीतिक अनुभव है और उन्हें पूरा यकीन है की टिकट उन्हीं को मिलेगा।

वही पर्यवेक्षक केदार जोशी ने कहा कि किसी व्यक्ति को पार्टी में शामिल कर लेना उसे व्यक्ति को टिकट देने की गारंटी नहीं है।

भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है सबकी राय शुमारी के बाद ही टिकट दिया जाता है और इस रायसुमारी को करने के लिए वह यहां आए हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : संदिग्ध परिस्थितियों में इंटरमीडिएट की छात्रा की लाश पंखे से लटकती मिली,जांच में जुटी पुलिस

You missed

error: Content is protected !!