ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों के काटे गये चालान को लेकर कोतवाली हुआ हंगामा 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन द्वारा जहां तहां वाहनों के काटे जा रहे चालानों को लेकर आज कोतवाली का घेराव किया।
अधिवक्ता नितिन कार्की ने बताया नैनीताल नगर में पार्किंग न होने से उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों का सामान लेने अपने छोटे बड़े वाहनों से बाजार आना जाना पड़ता है।

दुकानों में सामान की खरीददारी करने के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा उनके वाहनों का 2500 से लेकर 5 हजार का चालान काट दिया जाता है। जबकि पूर्व में पुलिस उच्चाधिकारियों से इस संबंध में बात की गई तो उनके द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही नगर में पार्किंग जोन घोषित कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

लेकिन 1 माह बीतने के उपरांत इसका कोई हल नही निकाला गया। उन्होंने कहा नगर के जिम्मेदार नागरिक होने के चलते सभी लोग इस सम्बंध में एसएसपी से वार्ता करेंगे ताकि स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने के साथ ही पर्यटकों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 जून 2026

You missed

error: Content is protected !!