ब्रेकिंग न्यूज़
थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोधगुरु पूर्णिमा पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बाबा नीम करौली महाराज का लिया आशीर्वाद, संकट मोचन मंदिर में पूजा-अर्चना व भंडारे में श्रद्धालुओं को बांटा प्रसादकाठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन आज कांग्रेस ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में जनसभा की, सचिन पायलट खुद गाड़ी चलाकर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के साथ सभा स्थल पहुंचे।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कई विधायक और कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे सचिन पायलट ने कहा कि आज पूरे देश में बदलाव का माहौल है और कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से इस चुनाव को लड़ रही है क्योंकि भाजपा विकास के बजाय धर्म और जाति की बात कर राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि आखिर भाजपा सरकार रोजगार और महंगाई की बात करने से क्यों डरती है आज नेताओं की आवाज दबाने और विपक्ष को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इसलिए जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और 4 जून को यह सब के सामने होगा।

यह भी पढ़ें :  श्रवण कुमार की मिसाल: 85 वर्षीय नानी को कांवड़ में बैठाकर 200 किमी पदयात्रा पर निकले दो भाई, सेवा और संस्कार का दिया संदेश

You missed

error: Content is protected !!