ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में एक बार फिर एक बड़ा सड़क हादसा

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा पर्यटक स्थल चकराता में हुआ है।

जहां दिल्ली से चकराता घूमने आए पर्यटकों की कार टाइगर फॉल जाते समय अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा चकराता-टाइगर फॉल मार्ग पर हुआ. जहां कार संख्या DL 10 CQ 9193 अचानक अनियंत्रित हो गई।

जिससे कार करीब पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरी. कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे, जो इस हादसे में घायल हो गए।

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल चकराता थाना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें :  आयुष्मान कार्ड पर इलाज से इनकार, बुजुर्ग ने फर्राटेदार अंग्रेजी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को सुनाई आपबीती
error: Content is protected !!