अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में साक्षी धोनी ने दिखाया अपना देसी अंदाज
शादी की पिछोड़ी और ज्वेलरी पहनकर लूटी महफिल
देश की जानी-मानी हस्तियों में से एक मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी इन दिनों काफी चर्चे है. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग की रस्में पूरे जोर-शोर से चल रही थीं और न केवल जामनगर बल्कि पूरे देश में इसकी अलग ही धूम दिखाई थी।
अंबानी परिवार के इस प्री वेडिंग सेरेमनी में सितारों का जमावड़ा भी था. लगातार तीन दिनों तक हुए प्रोग्राम में कई नेशनल-इंटरनेशनल सेलिब्रिटिज पहुंचे थे, जिसमें क्रिकेटर्स भी शामिल थे. इनमें एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, तो विदेशी प्लेयर्स राशिद खान, निकोलस पूरन, टीम डेविड भी मौजूद थे.
प्री-वेडिंग में पिछौड़ा पहनकर पहुंची साक्षी धोनी
सज-धजकर तैयार इन क्रिकेटर्स और उनके परिवार की तस्वीरों को देखने के बाद भूल भी जा सकता था, लेकिन इस बीच एक फोटो खूब वायरल हो रहा है…जिसे उत्तराखंड के लोग काफी पसंद कर रहे हैं. दरअसल, ये फोटो भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का है।
अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में पहुंची साक्षी ने उत्तराखंड का पिछौड़ा और गुलबंद पहना है. ऐसा पहली बार नहीं है जब साक्षी धोनी उत्तराखंड के लोक परिधान पहने किसी कार्यक्रम में हिस्सा लिया हो, वह कई मौको पर ऐसा कर चुकी हैं.
शादी की ज्वेलरी भी पहनी
बता दें साक्षी उत्तराखंड की रहने वाली है. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से उनकी शादी भी उत्तराखंड रीति-रिवाजों के साथ हुई थी. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के आखिरी दिन साक्षी ने उत्तराखंड का पिछौड़ा के साथ अपनी शादी की ज्वेलरी पहने नजर आई. उन्होंने गले में गलोबंद पहना हुआ था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘पिछौड़ा’ एक तरह का दुपट्टा होता है. इसे शादीशुदा महिलाएं एहम कार्यो में पहनती हैं. कुमाउंनी शादियों में विवाहित महिलाएं पिछौड़ा पहनती है. इसके अलावा शादी में दुल्हन को सुहागन के तौर पर पिछौड़ा पहनाया जाता है…इसे पहनकर ही वधू सात फेरे लेती हैं।


