ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर शनिवार देर रात भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

एलएनजेपी अस्पताल के मुख्य आपात चिकित्सा अधिकारी ने 18 लोगों के मरने की पुष्टि की है। इनमें 14 महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं। कुछ घायलों को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज भी ले जाया गया है।

इन 18 लोगों ने भगदड़ में गंवाई जान

क्रम संख्या नाम पता उम्र

1 आहा देवी, पत्नी रविन्दी नाथ निवासी- बक्सर, बिहार 79 वर्ष

2 पिंकी देवी, पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी- संगम विहार, दिल्ली 41 वर्ष

3 शीला देवी, पत्नी उमेश गिरी निवासी- सरिता विहार, दिल्ली 50 वर्ष

4 व्योम, पुत्र धर्मवीर निवासी- बवाना, दिल्ली 25 वर्ष

5 पूनम देवी, पत्नी मेघनाथ निवासी- सारण, बिहार 40 वर्ष

6 ललिता देवी, पत्नी संतोष निवासी- पटना, बिहार 35 वर्ष

7 सुरुचि, पुत्री मनोज शाह निवासी- मुजफ्फरपुर, बिहार 11 वर्ष

8 कृष्णा देवी, पत्नी विजय शाह निवासी- समस्तीपुर, बिहार 40 वर्ष

9 विजय साह, पुत्र राम सरूप साह निवासी- समस्तीपुर, बिहार 15 वर्ष

10 नीरज, पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी- वैशाली, बिहार 12 साल

11 शांति देवी, पत्नी राज कुमार मांझी निवासी- नवादा, बिहार 40 वर्ष

12 पूजा, पुत्री राज कुमार मांझी निवासी- नवादा, बिहार 8 वर्ष

13 संगीता मलिक, पत्नी मोहित मलिक निवासी- भिवानी, हरियाणा 34 वर्ष

14 पूनम, पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी- महावीर एन्क्लेव, दिल्ली 34 वर्ष

15 ममता झा, पत्नी विपिन झा निवासी- नांगलोई, दिल्ली 40 वर्ष

16 रिया सिंह, पुत्री ओपिल सिंह निवासी- सागरपुर, दिल्ली 7 वर्ष

17 बेबी कुमारी, पुत्री प्रभु साह निवासी- बिजवासन, दिल्ली 24 वर्ष

18 मनोज, पुत्र पंचदेव कुशवाहा निवासी- नांगलोई, दिल्ली 47 वर्ष

रेलवे ने बताया कि घटना रात करीब 10 बजे की है। दोनों प्लेटफॉर्म पर भीड़ काफी अधिक थी, जिस कारण कुछ लोग बेहोश हो गए।

इसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। भगदड़ के बाद एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

एक यात्री अमरिंदर कुमार ने बताया, ‘महाकुंभ में जाने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ज्यादा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उनकी भीड़ लग गई।

अधिक भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन ने बहुत प्रयास किया, जिसके बाद भीड़ हट गई।’

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार, आरपीएफ के महानिदेशक और संबंधित अधिकारियों के साथ स्थिति का आकलन करने के लिए हादसे के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर रामलीला मैदान कर्नाटक खोला द्वारा किया गया होलिका दहन
error: Content is protected !!