ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एक साथ चार युवकों के शव मिले से सनसनी, नहाते समय हादसे की आशंका

हरिद्वार। बुधवार की दोपहर मोहम्मदपुर झाल में एक साथ चार युवकों के शव अटके होने से सनसनी फैल गई। युवकों के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सभी युवक मात्र अंडरवियर पहने हुए है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में मोहम्मदपुर झाल है। बुधवार की दोपहर को मोहम्मदपुर झाल में किसी ने एक युवक का शव अटका देखा। इसके बाद उसे तीन अन्य युवकों के शव भी अटके हुए दिखाई दिये।

एक साथ चार युवकों के शव अटके देख शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी युवकों के शव बाहर निकलवाये। पुलिस ने मृतकों के शव की शिनाख्त के प्रयास किये लेकिन एक भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

सभी युवक अंडरवियर पहने हुए थे। इन सभी युवकों की उम्र 30 से 32 साल के बीच थी। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : वार्ड में विकास कार्य न होने पर सभासद की चेतावनी, एक माह में काम नहीं हुआ तो करेंगे आमरण अनशन
error: Content is protected !!