ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रिपोर्टर: – गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल।  राम सेवक सभा में प्रयागराज सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आरोह सांस्कृतिक कला समिति नैनीताल द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समिति द्वारा वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कांडपाल एवं गुडडू सिंह ठठोला को सम्मानित किया गया। सम्मानित पत्रकारों ने संस्था का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का आयोजन आरोह सांस्कृतिक कला समिति की अध्यक्ष रीना आर्या के नेतृत्व में किया गया।

मुख्य अतिथियों में राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, डॉ. प्रो. ललित तिवारी, विमल चौधरी एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल की शोभा चारक उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में कलाकारों दीपा, अजय, शुभम, मोनिका, पवन, महेश, हेम, पीयूष, सुमित, माही और पीहू ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

वहीं गायक मोनिका और अजय कुमार ने अपनी आवाज से समां बांधा। ढोलक पर संजू और सिंथेसाइज़र पर शुभम ने संगत दी।

कलाकारों ने ‘मासी का फूला वंदना’, ‘ओ लाली हो’, ‘गगुली लसकमर’, ‘छम-छम बाजीली’ जैसे कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे दर्शक झूम उठे।

कार्यक्रम का सफल संचालन दिलावर द्वारा किया गया। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें :  अपराधियों के लिए 'काल' बने SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी; नैनीताल में 'ऑपरेशन प्रहार' का तांडव,बिलों से खींच-खींच कर निकाले जा रहे शातिर गुंडे, 243 ठिकानों पर पुलिस का 'बुलडोजर' एक्शन, गुंडो को किया गया जिले से बाहर
error: Content is protected !!