ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर चोरगलिया पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 7 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है।

घटना के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को वादी बलजीत सिंह निवासी देवपुर सनवाल, थाना चोरगलिया ने अपने भाई के घर में 12 अप्रैल की रात हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पतारसी-सुरागरसी के दौरान चोरगलिया क्षेत्र से दो आरोपियों—करन (26 वर्ष) और संजय बिष्ट (25 वर्ष), दोनों निवासी काठगोदाम—को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद सामान में शामिल:

02 गीजर (V-Guard व Khaitan)

01 पानी की मोटर (Kirloskar)

01 छत का पंखा (Crompton)

17 जोड़ी नए कपड़े

01 स्कूटी (UK04-AS-3465)

बरामद सामान की कीमत लगभग ₹50,000 आंकी गई है। स्कूटी के वैध दस्तावेज न होने पर उसे सीज कर दिया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दोनों अभियुक्तों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

 पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी, हरीश पनेरू ने किया संबोधित, दिया समर्थन
error: Content is protected !!