ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

शादी का झांसा, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला, विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार

श्रीनगर गढ़वाल। एक युवती के साथ दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर शोषण और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली श्रीनगर में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़वाल विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाकर खुद को हिंदू ब्राह्मण बताते हुए विश्वविद्यालय में ही पढ़ने वाली एक युवती से दोस्ती की। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी का झांसा देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

ब्लैकमेलिंग और धमकी के आरोप

पीड़िता की तहरीर में बताया गया है कि आरोपी ने कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे की मांग की गई। युवती ने अश्लील फोटो-वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

कार्रवाई की मांग और एफआईआर

गौरतलब है कि मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी अपने समर्थकों के साथ इस मामले को लेकर कोतवाली पहुंचे थे और कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद बुधवार को पीड़िता व लखपत भंडारी द्वारा कोतवाली श्रीनगर में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

उप निरीक्षक राजेश असवाल ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, शादी का झांसा देने और ब्लैकमेलिंग सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी युवक की पहचान समीर जाफरी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम जटपुरा, थाना मंडावली, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। वर्तमान में वह श्रीनगर गढ़वाल में रहकर गढ़वाल विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में करंट का कहर: निर्माणाधीन भवन में हादसा, मजदूर झुलसा, पड़ोसी मकान में फैली बिजली से भारी नुकसान
error: Content is protected !!