ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

कुमाऊं विश्वविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। डीएसबी परिसर में आज जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र नैनीताल द्वारा मेरा भारत विकसित भारत @2047 का आयोजन किया गया ।कला संकाय सेमिनार हाल में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में 14 प्रतिभागी शामिल हुए जो ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल ,एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी ,बीएसएसवी सैनिक स्कूल नैनीताल तथा डीएसबी परिसर के छात्र छात्राएं शामिल हुए।

  विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय के निदेशक प्रो ललित तिवारी ने पुरुस्कार वितरित किया ।इस अवसर पर प्रो ललित तिवारी ने कहा की भाषण देना शब्दो का सही प्रयोग होता है ।जो हमारे मस्तिष्क में होता है उसे जिह्वा से फैला सकते है ।मानव की श्रेष्ठ होने की पहचान भी है।

प्रथम पुरुस्कार अर्णव त्रिपाठी डीएसबी ,द्वितीय पुरुस्कार दीपांशु पालीवाल सैनिक स्कूल बीएसएससी ,दो ने तृतीय पुरूस्कार निहारिका नेगी ग्राफिक एरा तथा श्रेया जोशी डीएसबी ने जीता ।सभी विजय प्रतिभागी को पुरुस्कार में मेडल प्रदान किए गए तथा ये राज स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

जिसमें प्रथम पुरुस्कार एक लाख ,द्वितीय पचास हजार ,तृतीय 25 हजार है ।कार्यक्रम में निर्णायक डॉक्टर नवीन पांडे ,डॉक्टर प्रभा पंत , प्रो ललित तिवारी रहे ।प्रतियोगिता में मनीष कार्की ,हर्षित जोशी , उमा अधिकारी ,गौरव सिंह बिष्ट ,पंकज पांडे ,दीपेश ,प्रियंका सह ,हिमानी दुर्गापाल ,इंद्र चौहान ,नकुल देव साह ने भी प्रतिभाग किया तथा भाषण दिया।इस अवसर पर कार्यवाहक जिला युवा अधिकारी योगेश कुमार ,ममता ,खटक सिंह शामिल रहे।

वक्ताओं ने भारत को विकासशील से विकसित बनाने तथादेश हित में कार्य करने को कहा सभी निर्णायक को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। सभी को 7 मिनट का तय वक्त दिया गया।

यह भी पढ़ें :  खुर्पाताल के ग्रामीणों ने समाज कल्याण मंत्री खजान दास से रखीं क्षेत्र की समस्याएं

You missed

error: Content is protected !!