ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। विमल चौधरी को उत्तराखंड ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष बनने पर  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता,शहरवासी एवं खेल प्रेमी उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।  विमल चौधरी के उपाध्यक्ष बनने से नैनीताल के सभी स्थानीय निवासियों और खेल प्रेमियों में एक खुशी की लहर है।

विमल चौधरी के मार्गदर्शन में स्थानीय युवाओं के साथ-साथ पूरे प्रदेश भर के युवाओं को खेलों के प्रति आगे बढ़ाने के लिए एक अच्छा अवसर मिलेगा। 

विमल चौधरी जी छात्र जीवन से ही एक अच्छे टेबल टेनिस के खिलाड़ी रहे हैं।

जिन्होंने अपने छात्र जीवन में कुमाऊं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर किया और वह वर्तमान में साइकलिंग फेडरेशन के ऑल इंडिया उपाध्यक्ष है।

उनके ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष बनने पर आनंद सिंह बिष्ट दया किशन पोखरिया अरविंद पडियार संटपतोष कुमार डॉ दीपक मेलकानी डॉक्टर मोहित रौतेला विकास जोशी नगर मंत्री हरीश राणा मोहित शाह भूपेंद्र बिष्ट प्रकाश बिनवाल ने उनके आवास पर जाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जंगल में व्यक्ति की मौत, भालू के हमले की आशंका से दहशत
error: Content is protected !!