ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पूर्व विधायक रणजीत रावत सहित 20-25 समर्थको पर सरकारी कार्य में बाधा विद्युत मापकों को क्षतिग्रस्त करने एवं मारपीट का आरोप

रामनगर।  चन्द्र लाल अवर अभियन्ता विद्युत परीक्षण प्रयोगशाला रामनगर नैनीताल द्वारा थाना उपस्थित आकर तहरीर दी गयी कि दिनांक 17.04.25 को शिवलालपुर चुंगी में विभागीय कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों द्वारा सामान्य विद्युत मापक के स्थान पर स्मार्ट मापक बदलने का कार्य विद्युत विभाग की देख रेख में किया जा रहा था ।

जिस दौरान रणजीत सिंह रावत पूर्व विधायक रामनगर व उनके समर्थको द्वारा मौके पर पंहुचकर स्मार्ट विद्युत मापकों को लगाये जाने का विरोध करते हुये विभागीय कार्यदायी संस्था के साथ सरकारी कार्य मे बाधा डालकर उनके साथ धक्का मुक्की कर मारपीट कर, 05 स्मार्ट विद्युत मापको को क्षतिग्रस्त कर दिया ।

जिस दौरान मौके से ड्रिल मशीन व उसकी दो बैट्रिया गायब हो गई । वादी की तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर एफ0आई0आऱ0 नं0 108/25 धारा 221/132/115(2)/352/324(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया । उक्त प्रकरण मे वैधानिक कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी ।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार; ₹58,950 नकद और ताश के पत्ते बरामद

You missed

error: Content is protected !!