ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

बाजपुर (उधम सिंह नगर)। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट, रुद्रपुर द्वारा श्री सिंह सभा गुरुद्वारा, बाजपुर में स्वच्छ रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया और “रक्तदान महादान है” का संदेश देते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए। रक्तदाताओं ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।

इस आयोजन में श्री कुलविंदर सिंह किंडा, श्री जगतार सिंह बाजवा, श्री लवप्रीत सिंह, श्री गुरविंदर सिंह गिंदर, श्री हरप्रीत सिंह वीर के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल से जुड़े श्री यशपाल राजहंस (यशपाल भैया जी) और अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में केवीएस ब्लड बैंक, बाजपुर के इंचार्ज श्री भारत मेहरा और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।

संस्था के संस्थापक श्री रामवीर यादव ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो सीधे किसी की जान बचाता है। वहीं कोषाध्यक्ष श्रीमती अलका अरोड़ा ने कहा कि संस्था आगे भी समाज सेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेगी।

📞 संपर्क: 7500600251, 9837508519, 7500300267

👉 संस्था ने लोगों से अपील की है कि वे भी इस सेवा अभियान से जुड़कर मानवता की सेवा में योगदान दें।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल मॉल रोड बनी 'नो हॉन्किंग ज़ोन', हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंता

You missed

error: Content is protected !!