देहरादून। ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी सुखवन्त सिंह द्वारा 10/11 जनवरी 2026 की रात काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस मुख्यालय ने कड़े कदम उठाए हैं।
निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है।
🔹 IG STF नीलेश आनन्द भरणे करेंगे SIT की अध्यक्षता
प्रकरण से जुड़े अभियोगों की गहन विवेचना हेतु पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय SIT बनाई गई है। टीम में—
पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति,
क्षेत्राधिकारी टनकपुर वन्दना वर्मा,
निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट (चम्पावत),
उपनिरीक्षक मनीष खत्री (चम्पावत)
को शामिल किया गया है।
🔹 निष्पक्ष जांच के लिए 12 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण
प्रकरण की निष्पक्ष विवेचना के मद्देनज़र निलंबित 03 उपनिरीक्षक, 01 अपर उपनिरीक्षक, 01 मुख्य आरक्षी एवं 07 आरक्षी—कुल 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानांतरित कर दिया गया है।
🔹 वीडियो और ई-मेल के आरोपों की होगी गहन जांच
मृतक द्वारा जारी किए गए वीडियो एवं ई-मेल में लगाए गए आरोपों—जिनमें स्थानीय व्यक्तियों और ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों का उल्लेख है—का विस्तृत परीक्षण कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
➡️ पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।





