ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 अरविंद सोसाइटी की ओर से वन निवास नैनीताल में समर कैंप का आयोजन,पद्म  डॉ. संजय अरबिंदो सोसाइटी के समर कैंप में अतिथि वक्ता

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। अरबिंदो सोसायटी की ओर से वन निवास नैनीताल में एक सप्ताह के ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसके आयोजक डॉ. जेपी सिंह हैं।
और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, आर्थोपीडिक एवं स्पाइन सर्जन, संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन एंड मैटरनिटी सेंटर के पद्म डॉ बीकेएस संजय को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
रविवार को कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री डॉ. संजय ने कहा कि स्वास्थ्य केवल एक संपत्ति नहीं बल्कि एक संसाधन भी है, जिसे सभी को पोषित करना चाहिए। भोजन, शिक्षा और स्वास्थ्य मानव संसाधन को विकसित करने की मूलभूत आवश्यकताएं हैं।
कहा कि अगर हम आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना चाहते हैं तो सरकार को सभी नागरिकों को सब्सिडी दर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य, शिक्षा और भोजन की व्यवस्था करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 15 हजार रिश्वत लेते एकाउंटेंट रंगे हाथ गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!