ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दिल्ली से नैनीताल घूमने आई महिला पर्यटकों टैक्सी चालक ने की अभद्रता और मारपीट

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। दिल्ली से कुछ महिला पर्यटक अपने परिवार के साथ नैनीताल 5 दिन के लिए नैनीताल घूमने लिए आई थी। 

वापसी के दौरान इनको काठगोदाम रेलवे स्टेशन छोड़ना था जिसमे टैक्सी uk 04 TA 6989 के चालक कुंदन रौतेला ने छोटे बच्चों के टिकट को लेकर बहस बाजी में अचानक आग बबूला होकर महिला से अभद्र भाषा का प्रयोग कर उसके साथ मारपीट कर डाली और पुलिस को देखते ही अपनी कार बीच रोड में छोड़ भाग गया,थाना तल्लीताल पुलिस ने पर्यटकों को दूसरी गाड़ी से सभी को काठगोदाम रेलवे स्टेशन भिजवाया। 

मारपीट करने वाले टैक्सी चालक जो रोडवेज कॉम्प्लेक्स के नीचे ट्रेवल्स एजेंट के रूप में भी कार्य करता है जिसको ढूंढा जा रहा है और उसकी कार को पुलिस कब्जे में लेकर जैमर लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात

You missed

error: Content is protected !!