ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

न्यायालय परिसर में ही अगर आदमी सुरक्षित नही तो आखिर आमजन की सुरक्षा एक बड़ी चिंता का विषय

 कोर्ट परिसर में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कुछ दबंगों ने गवाही देने आए एक पति-पत्नी के साथ सरेआम की मारपीट 

हैरानी की बात यह रही कि यह पूरी घटना पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई, लेकिन दबंगों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने कानून को खुली चुनौती देते हुए किसी की परवाह नहीं की।

घटना के चश्मदीदों के अनुसार, पीड़ित दंपति किसी मामले में गवाही देने कोर्ट आए थे। तभी वहां पहले से मौजूद कुछ दबंगों ने उन्हें घेर लिया और देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बने रहे।

इस मामले पर जब पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा, “मामला संज्ञान में है, जांच जारी है। दोषियों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।”

कोर्ट जैसी संवेदनशील जगह में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में रोष व्याप्त है और वे दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

उधम सिंह नगर।  सोमवार को खटीमा कोर्ट परिसर में अपने मुकदमे में गवाही देने पहुंचे दंपत्ति से कुछ युवकों ने सरेआम मारपीट कर दी. जिससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।

इस बीच परिसर में मौजूद पुलिस और अधिवक्ताओं ने दंपत्ति को युवकों से बचाया। इस मामले में एक युवक को पुलिस ने हिरासत लिया है।

जबकि, बाकी लोग कोर्ट परिसर से भागने में सफल रहे। फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने खटीमा कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर सौंपी है।

जिस पर अब पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं, पीड़ित पक्ष खुद की जान का खतरा बताकर सुरक्षा की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल की खूबसूरती पर चढ़ा रंगों का जादू, पर्यटकों ने जमकर खेली होली, वीडियो.....
error: Content is protected !!