ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। ओखलकांडा ब्लाक के  ग्राम सभा चमोली  में गुलदार के हमले की एक और बेहद दुखद घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सभा चमोली निवासी रेखा देवी पत्नी पान सिंह चिलवाल पर दिनदहाड़े आज मंगलवार दोपहर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और भय का माहौल है। बीते चार दिन पहले नैनीताल जिले के धारी तहसील क्षेत्र के तल्ली दिनी गांव  हेमा देवी पत्नी गोपाल सिंह बर्गली को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके के लिए रवाना हो गए।

घटनास्थल पर पहुंचे हरीश पनेरू ने वन विभाग से आदमखोर गुलदार को पकड़ने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

हरीश पनेरु कहा ने कहा कि ग्रामीण बाघ के  आतंक से भयभीत हैं  और एक हफ्ते के अंदर दो महिलाओं की मौत से  ग्रामीणों में काफी दहशत है तथा लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

प्रशासन की ओर से क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे पूरी सतर्कता बरतें और अनावश्यक रूप से अकेले घर से बाहर न निकलें, विशेषकर सुबह और शाम के समय किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जंगली जानवर की मौजूदगी की सूचना तुरंत वन विभाग या प्रशासन को देने की अपील की गई है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से ठोस व स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

यह भी पढ़ें :  चप्पे-चप्पे पर नैनीताल पुलिस की नजर, क्विक रिस्पांस से 48 घंटे, 24 घंटे और कुछ घंटों में तीन बड़े मामलों का खुलासा

You missed

error: Content is protected !!