ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही लड़ाई के बीच, मुख्यमंत्री के निर्देशों पर पुलिस ने आज हल्द्वानी के एक मॉल में मॉक ड्रिल किया जहां मॉकड्रिल में दिखाया गया कि आतंकवादी घटना के दौरान किस प्रकार रेस्क्यू अभियान चलाया जाता है। पुलिस ने मॉक ड्रिल के तहत माल के अंदर चार आतंकवादियों को मार गिराया और एक को गिरफ्तार किया।

जिसमें कई घायलों को रेस्क्यू किया और पुलिस के जवानों ने सभी निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा।

पुलिस ने आतंकवादी घटना के दौरान किस प्रकार से क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया जाता है, और यातायात को किस प्रकार से डायवर्ट किया जाता है।

उसको लेकर सभी चीज मॉकड्रिल के माध्यम से किया, वही इस अभियान को लेकर एसपी सिटी हल्द्वानी का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रत्येक शहर में मॉक ड्रिल की जा रही है जिसमें हर चीजों को बारीकी से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 09 फ़रवरी 2026

You missed

error: Content is protected !!