ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा लिखी हुई पुस्तक उत्तराखंडियत का विमोचन किया गया, विमोचन के दौरान वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री और अपूर्व जोशी मौजूद रहे।

इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा और विधायक सुमित हृदयेश सहित बड़ी संख्या में विधायक और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा लिखी गई यह पुस्तक उत्तराखंड के उनके राजनीतिक, सांस्कृतिक जीवन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। उन्होंने बताया कि जिस तरह उत्तराखंडियत पर उनका जीवन समर्पित रहा।

पहाड़ के गाढ़ गधेरे, नौले, धारे, पहाड़ के पहाड़ी उत्पाद, लोक कला और पहाड़ की कास्ट कला सहित उनके मुख्यमंत्री काल में चली पहाड़ के लिए अति महत्वपूर्ण योजनाएं सहित उत्तराखंडियत का भाव इस पुस्तक में पढ़ने को मिलेगा।

वहीं भारत पाकिस्तान युद्ध में फायर सीज को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अभी वह इस पूरे मामले का गहनता से अध्ययन करेंगे, साथ ही उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि भारतीय सेना ने अपना शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. इला बिष्ट के निधन पर शोक, कूटा ने दी श्रद्धांजलि

You missed

error: Content is protected !!