ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हल्दूचौड़ क्षेत्र के बमेटाबंगर खीमा स्थित हनुमान मंदिर रोड पर बने एक कॉम्प्लेक्स में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा जनपद के गौना निवासी जीवन कुमार, जो इंडियन ऑयल की गाड़ी में क्लीनर के रूप में कार्यरत हैं, पिछले तीन वर्षों से अपनी पत्नी मुन्नी देवी (30) और दो छोटे बच्चों के साथ उक्त कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर किराए पर रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि मुन्नी देवी संदिग्ध परिस्थितियों में बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत निजी वाहन से सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय महिला का पति ड्यूटी पर था। महिला की असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव अल्मोड़ा भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने की “नशामुक्त भीमताल अभियान की शुरुआत: हर घर तक पहुंचेगा गंगाजल, गीता और हनुमान चालीसा”
error: Content is protected !!