ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 39 में समाज सेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित करने के उद्देश्य से “नगर के नायक सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मनोज पाठक के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्वच्छता कर्मी, विद्युत कर्मी तथा सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों सहित उन लोगों को सम्मानित किया गया, जो जमीनी स्तर पर निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वास्तविक नायकों को पहचान दिलाना और उनके सराहनीय कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। ऐसे आयोजन न केवल सम्मानित व्यक्तियों का उत्साहवर्धन करते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन सफल, प्रभावशाली और प्रेरणादायक बन गया।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : 8 साल बाद भी डामरीकरण की राह देख रही नाई–चामा चोपड़ा सड़क, ग्रामीणों ने उठाई शीघ्र निर्माण की मांग

You missed

error: Content is protected !!