ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

शादी समारोह में शामिल होने गांव पहुंचे पति-पत्नी की अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण मौत,गांव में पसरा मातम 

भिलंगना ब्लॉक के ग्राम पंचायत द्वारी-थापला में शादी समारोह में शामिल होने गांव पहुंचे पति-पत्नी की अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई। जिससे गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों का दाह संस्कार कर दिया।

द्वारी-थापला की ग्राम प्रशासक रिंकी देवी ने बताया कि गांव के मदनमोहन सेमवाल (52) और उनकी पत्नी यशोदा देवी (48) अपने चाचा के लड़के के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घनसाली से अपने गांव आए थे। 16 जनवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे के दौरान वह खाना खाने के बाद अंगीठी पर आग सेंक रहे थे। ज्यादा ठंड होने के कारण वह अंगीठी को लेकर अंदर कमरे में चले गए।

कुछ देर बाद वह कमरे का दरवाजा बंद कर सो गए थे। ग्राम प्रशासक ने बताया कि रात को अंगीठी के धुएं से गैस बनने के कारण पति-पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब उनके बेटे ने उन्हें जगाने के लिए कमरे के बाहर से आवाज लगाई तो अंदर से कोई जबाव नहीं मिला।

काफी देर बाद भी जब कोई आवाज नहीं आई तो आसपास के लोग कमरे के बाहर एकत्रित हो गए। लगातार आवाज लगाने के बाद भी जब कोई हरकत नहीं हुई तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो पति-पत्नी बिस्तर में मृत अवस्था में पड़े हुए थे।

गांव के विकास सेमवाल ने बताया कि मृतक मदन मोहन सेमवाल राजकीय इंटर कॉलेज सरस्वती सैण में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। ग्राम प्रशासक ने बताया कि वहां मौजूद ग्रामीणों ने दोनों की मौत अंगीठी की गैस से ही होने के कारण पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

ग्रामीणों ने मृतक के बेटा और विवाहित बेटी से बातचीत करने के बाद उनके पैतृक घाट पर मृतक दंपती का दाह संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद से मृतक का बेटा और बेटी गहरे सदमें में है।

जबकि गांव में मातम पसर गया। बताया गया कि गमगीन माहौल में परिवार में 17 जनवरी को मेंहदी रस्म महज खानापूर्ति की निभाई गई। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के द्वारी-थापला में अंगीठी की गैस से दपंति की मौत की कोई सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें :  संस्कृतिक प्रकोष्ठ नैनीताल ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया वृहद वृक्षारोपण

You missed

error: Content is protected !!