ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हर की पौड़ी मंदिर समीप महिलाओं के लिए शीघ्र हो स्नानागार का निर्माण

भीमताल। कुमाऊँ प्रसिद्ध तीर्थ नौकुचियाताल हर की पौड़ी मंदिर परिसर समीप स्नानागार की माँग अब जोर पकड़ने लगी है।

जिले एवं पहाड़ से जनेऊ संस्कार,पूजा पाठ एवं स्नान के लिए लोग यहाँ बड़ी श्रद्धा से आते हैं।

लोगों में इस जगह की आस्था गंगा स्नान के बराबर है, किंतु इस जगह पर महिलाओं को स्नान आदि के बाद वस्त्र बदलने के लिए आज तक कमरा आदि न मिल सका।

जिससे उन्हें बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है, समय के साथ-साथ आज ये पौराणिक आस्था का केंद्र पर्यटकों के लिये भी रमणीय स्थान बन चुका है।

लोग बड़ी दूर-दूर से यहाँ आते हैं, पूर्व में स्थानीय लोगों की मांग पर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने पर्यटन विभाग, झील विकास प्राधिकरण, कुमाऊँ मंडल विकास निगम, राजस्व विभाग, नगर प्रशासन एवं जिला प्रशासन से मंदिर परिसर सौंदर्यीकरण एवं महिलाओं हेतु स्नानागार निर्माण करने कि मांग की।

जिस पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम ने उन्हें पत्र के जवाब में मांग नीतिगत बताई एवं पर्यटन विभाग ने नगर पालिका से निर्माण कराने की बात कही, उन्होंने बताया कि इस जगह की मान्यता पहाड़ के लोगों में हरिद्वार के बराबर है किन्तु यहाँ पर यज्ञोपवीत एवं श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ करने व बैठने के स्थान की उचित व्यवस्था नहीं है।

क्षेत्र के लोग स्नानघर की मांग वर्षो से कर रहे हैं, किन्तु अब तक उनकी मांग को प्रशासन अनदेखा ही करता आया है।

ब्रजवासी ने पुनः सिंचाई विभाग, नगर पालिका, राजस्व विभाग के अधिकारियों से आपसी समन्वयन बनाकर मंदिर परिसर सौंदर्यीकरण एवं स्नानागार निर्माण के लिए उपयुक्त मंदिर समीप जगह चयन कर शीघ्र निर्माण कराने को कहां है।

यह भी पढ़ें :  1 जुलाई से बदल गए कई बड़े नियम: LPG, आधार, रेलवे, पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और कार खरीदना हुआ प्रभावित

You missed

error: Content is protected !!