ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों पर बंपर नौकरियां निकाली है। डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों, दंत हाईजिनिस्ट, एएनएम के 900 पदों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से इन पदों की भर्ती शुरू कर दी गई है।
इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में 134 पदों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की भर्ती की जाएगी। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के माध्यम से इन पदों के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उत्तराखंड में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में 134 पदों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की भर्ती की जाएगी। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के माध्यम से इन पदों के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से 134 सीएचओ पदों पर 22 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। खाली पदों में अल्मोड़ा में 15, चमोली में 13, चंपावत में सात, देहरादून में छह, हरिद्वार में 14, नैनीताल में चार, पौड़ी में 24, पिथौरागढ़ में 16, टिहरी में 10, ऊधमसिंह नगर में 20, उत्तरकाशी जिले में पांच सीएचओ की नियुक्ति की जाएगी।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में दंत हाईजिनिस्ट, नर्सिंग अधिकारियों के बैकलॉग पद, चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के 587 पद व एएनएम के 180 पदों पर भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में दंत हाईजिनिस्ट के 30 पद, नर्सिंग अधिकारियों के बैकलॉग के 103 पद, चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के 587 पद व एएनएम के 180 पदों पर भर्ती की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राजकीय चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेजों में शत-प्रतिशत खाली पदों को भरना सरकार की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को शीघ्र चयन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा चिकित्साधिकारियों के 287 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की बेवसाइट पर इसको लेकर पूरी जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : रामगढ़ ब्लॉक के सुयालगाड़ में होली की धूम: 'आओ पिया आ रही है' की धुन पर जमकर थिरकीं महिलाएं
error: Content is protected !!