ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

शादी की 27वीं सालगिरह पर बेटे ने कर दिया मां-पिता और बहन का मर्डर

साउथ दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, नेब सराय इलाके में मां-बाप और बेटी की चाकू गोदकर हत्या

दिल्ली। नेब सराय इलाके में बेटे ने ही अपने माता-पिता और बहन की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. पहले तो उसने कहानी सुनाई कि वो मॉर्निंग वॉक पर गया था, उसी दौरान किसी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे दिया, लेकिन पुलिस ने जब आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाले तो सामने आया कि कोई घर में घुसा ही नहीं था।
इसके अलावा न तो किसी ने घर के मैन गेट पर लगा तोड़ा और न ही ताले से किसी तरह की छेड़छाड़ हुई. बस ताले की बात को लेकर पुलिस को बेटे (अर्जुन) पर शक हुआ और जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपी बेटे अर्जुन ने पूछताछ में खुलासा किया कि पिता उसे पढ़ाई के लिए डांटते रहे थे, लेकिन उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता था. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने घर के बाहर कई लोगों के सामने उसे डांटा और पीटा था।

इस वजह से वो बहुत अपमानित महसूस कर रहा था. इतना ही नहीं वो घर में भी अलग-थलग महसूस करता था. उसने ये भी कहा कि घर में मम्मी और बहन भी उसे सपोर्ट नहीं करती थीं. इसी दौरान उसे पता चला कि पिता पूरी प्रॉपर्टी उसकी बहन के नाम कर रहे हैं तो वो नाराज हो गया और उसने उन्हें मारने का फैसला कर लिया।

बुधवार तड़के उसने घर में रखा चाकू उठाया और ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद तीनों लोगों का गला रेतकर मार डाला. बताया जा रहा है कि आरोपी के माता-पिता की शादी की 27वीं सालगिरह थी. इस घटना से पड़ोसी भी हैरान हैं. उन्हें इस बात की यकीन ही नहीं हो रहा है कि जो परिवार दिन में हंसी-मजाक कर रहा था वो अब उनके बीच ही नहीं हैं।

पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि नेब सराय इलाके के देबली गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. मृतकों की पहचान राजेश कुमार (51), कोमल (46) और कविता (23) के रूप में हुई थी।

मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला यह परिवार अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा और करियर के अवसर प्रदान करने की उम्मीद में 15 साल पहले दिल्ली आया था. अर्जुन और कविता दोनों ही मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट थे।

कविता एक मेधावी छात्रा थी. इसी वजह से घरवाले कविता को ज्यादा सपोर्ट करते थे, जबकि अर्जुन का पढ़ाई में मन नहीं लगता था, वो बॉक्सिंग करना चाहता था. लेकिन घरवाले हमेशा पढ़ाई पर जोर देते रहते थे और इसको लेकर उसको डांट-फटकार भी लगाते थे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 18 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!