ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

अगर आपके मोबाइल पर रुपया दुगुना करने का ऑफर आ रहा है तो जरा ठहरिये। ऐसा कॉल आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। क्यों कि बिहार में अभी कुछ दिनों से कई लोगों के मोबाइल पर ऐसा कॉल आया, जिसमें कई लोग ठगी के शिकार हुए।

जब मामला खुला तो पुलिस भी हैरान रह गई। बिहार के गया जिले में रुपया दोगुना और रुपया बढ़ाने का लालच देकर ठगी करने वाले तीन पुलिसकर्मी को गया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मोबाइल पर मिला रुपया दुगुना करने का ऑफर
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि रवि कुमार को 6-7 महीना पूर्व उनके मोबाइल फोन पर रुपया दुगना करने का ऑफर आया। ऑफर यह था कि आप जितना रुपया देंगे उसे हम ज्यादा कर के वापस करेंगे।

यह ऑफर मिलते ही रवि ने उसे 50 हजार रुपया दिया। करीब एक सप्ताह के बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने रवि को 70 हजार रुपया वापस कर दिया।

लूटने वाले खाकी वाले निकले
7 महीने के बाद फिर ऑफर वाला कॉल आया। इस बार कॉल करने वाले ने रवि को गया के गाँधी मैदान में बुलाया। इस बार रवि फिर 50 हजार रुपये का 70 हजार बनाने के लिए निकल पड़ा। लेकिन इस बार रवि लोभ के जाल में पूरी तरह से फंस चूका था।

गांधी मैदान पहुंचते ही रवि का इंतजार कर रहे तीन खाकी वर्दी वालों से उसे घेरकर पकड़ लिया और उसके सारे रुपये जबरन छीन लिए। रुपया छीन जाने के बाद रवि को अपने लोभ का एहसास हुआ और वह तुरंत भागता हुआ सिविल लाइन थाना पहुंचा और उन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

मामला दर्ज होते ही पुलिस छानबीन में जुट गई। पुलिस ने भौगोलिक छानबीन और सीसीटीवी की मदद से तीनों आरोपियों की पहचान कर ली। पता चला तीनों असली पुलिस वाले हैं, जिनकी पहचान ईवीएम मशीन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी विक्रम कुमार, एसटीएफ में तैनात उज्ज्वल कुमार और मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डायल 112 में तैनात संजीव कुमार हैं।

उनके पास से पुलिस ने 29,400 रुपया नगद बरामद किया है। वहीं घटना में संलिप्त अन्य लोगो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। तीनों पुलिस वालों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम का होगा विस्तार, नई बिल्डिंग और सुभाष नगर में खुलेगा नया कार्यालय

You missed

error: Content is protected !!