ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आज का दिन गुरूवार है जो भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है इसे पीला गुरूवार के नाम से भी जानते है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों के बारे भी उल्लेख किया गया है।

जिस तरह से नक्षत्रों की स्थिति और चाल बदलती रहती है इसके अनुसार ही दिन तय होते है। चलिए जानते हैं विस्तार से आज का दैनिक राशिफल…

मेष-

आज का दिन जातकों के लिए थोड़ा परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। ऑफिस के कामकाज को लेकर सहयोगियों से अनबन हो सकती है, अधिकारियों के विवाद से बचना चाहिये। खुशी की बात है कि, मान सम्मान से प्रसन्नता रहेगी, आज के दिन नया खर्च सामने आयेगा।

वृषभ-

आज का दिन जातकों के लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, धन की कमी से रूके कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं। इसके अलावा आज के दिन आकस्मिक अतिथि आगमन से खर्च की व्यवस्था करनी होगी, परिश्रम एवं दौड़धूप अधिक करना होगा।

मिथुन-

आज का दिन जातकों के लिए थोड़ा परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, भाग्य भरोसे रहे तो अच्छा अवसर हाथ से निकल जायेगा, कामकाज में अड़चनें आयेंगी। आज के दिन यात्रा में आपको परेशानी का अनुभव होगा, सावधानी बरतना जरूरी है।

कर्क-

आज का दिन जातकों के लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, तनाव की स्थिति में परिवार का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा आज स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है। इसके अलावा ही व्यवसायिक दिनचर्या में व्यस्त रहेंगे, समय पर काम न होने से मन दुखी होगा।

सिंह-

आज का दिन जातकों के लिए सामान्य परिणाम दिला सकता है। दैनिक राशिफल की स्थिति के अनुसार, आज जातकों को निजी कार्यो को पूरा करने में परेशानी होगी। इसके अलावा नई जबावदारी संभालना पडे़गी, साहसक प्रयत्न से महत्वपूर्ण कार्यो की पूर्ति होगी, मानसिक सुख संतोष रहेगा।

कन्या-

आज का दिन जातकों के लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल की स्थिति के अनुसार जानें तो, बदले माहौल में खुद को ढालना मुश्किल होगा। इसके अलावा वैभव पर खर्च की संभावना है, शत्रु पक्ष पर सफलता मिलेगी, मानसिक शांति बनी रहेगी।

तुला-

आज का दिन जातकों के लिए अच्छा बीतने वाला है। सितारे बताते हैं कि, दुविधा को छोड़कर काम में जुट जायें, सफलता मिलेगी। जातकों को इस बात का ख्याल रखना है कि, जोखिम के कार्यो से दूर रहें। साथ ही वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा, सुख ऐश्वर्य की प्राप्ति आज जातकों हो सकती है।

वृश्चिक-

आज का दिन जातकों के लिए अच्छा बीतने वाला है। राशिफल के अनुसार, भाग्यवर्धक अवसर हाथ में आ सकते हैं, संतान पक्ष के कारण मानसिक कष्ट होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा रह सकता है उन्हें लेखन, अध्ययन, में सफलता मिलेगी। आज जातकों की राजनैतिक संलग्नता बनी रहेगी।

धनु-

आज का दिन जातकों के लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल की स्थिति के अनुसार जानें तो, जोखिम के कार्यो में रूचि बढेगी, दिखावे के कारण कर्ज की समस्या बन सकती है, विरोधी वर्ग के विवाद से बचें, स्वास्थ्य का ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा।

मकर-

आज का दिन जातकों के लिए अच्छा बीतने वाला है। राशिफल के अनुसार, अनुभवी लोगों का साथ करियर की नई दिशा देने में सहायक रहेगा, कामकाज के प्रति उत्साह रहेगा, पारिवारिक सुख शांति रहेगी, अभीष्ट कार्यो की प्राप्ति होगी।

कुम्भ-

आज का दिन जातकों के लिए सामान्य परिणाम दिला सकता है। दैनिक राशिफल की स्थिति के अनुसार, धार्मिक गतिविधियों में रूझान बढेगी, दान धर्म में धन खर्च होगा, नई योजनायें फलीभूल होंगी, लाभदायक अवसर मिलेगा, संतान की चिन्ता दूर होगी।

मीन-

आज का दिन जातकों के लिए अच्छा बीतने वाला है। राशिफल के अनुसार, कार्यक्षेत्र की उलझनें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी, धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, मानसिक सुख एवं संतोष रहेगा, इच्छानुसार कार्य बनेंगे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट द्वारा शिवालिक कॉलोनी भगवानपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
error: Content is protected !!