ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

सोनीपत हरियाणा से नैनीताल भ्रमण पर आए पर्यटक स्कूटी किराए पर लेकर हो गया रफूचक्कर

नैनीताल पुलिस ने फरार पर्यटक को सोनीपत हरियाणा से किया गिरफ्तार

नैनीताल। दिलीप माथुर, निवासी गुफा महादेव थाना तल्लीताल नैनीताल द्वारा तल्लीताल थाना पुलिस को तहरीर दी गई कि वह नैनीताल भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को टैक्सी बाइक किराए पर देता है।

बीते दिनों नैनीताल भ्रमण पर आए पर्यटक विशाल यादव नाम का व्यक्ति उसके प्रतिष्ठान में आकर उसकी स्कूटी यूके 04 टीबी 4582 को 31,अक्टूबर, 2023 को किराए में ले गया था जो वापस नहीं लाया है।
शिकायत के आधार पर थाना तल्लीताल पर धारा 406 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
स्कूटी की शीघ्र बरामदगी हेतु एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारी गणों को निर्देशित किया गया।
 डॉ0 जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल  विभा दीक्षित के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तल्लीताल  रमेश बोहरा द्वारा थाना स्तर पर तात्कालिक रूप से पुलिस टीम का गठन कर जनपद की सर्विलांस टीम के माध्यम से स्कूटी लेकर फरार पर्यटक की खोजबीनकी गई। 

पुलिस टीम द्वारा सोनीपत हरियाणा से स्कूटी लेकर फरार पर्यटक विशाल यादव को मय स्कूटी के गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी-

1- विशाल यादव पुत्र प्रेम चन्द्र निवासी- सोनीपत हरियाणा।

पुलिस टीम में

1-रमेश सिंह बोहरा थानाध्यक्ष तल्लीताल
2- अ0 उ0 नि0 संदीप नेगी
3- का0 राजेश बिष्ट सर्विलांस
4- का0 पुष्कर रौतेला

यह भी पढ़ें :  भीमताल : टकूरा-जमराड़ी मोटर मार्ग का होगा डामरीकरण; 1.35 करोड़ रुपये की स्वीकृति

You missed

error: Content is protected !!